Newsझारखण्ड

रोटरी क्लब चाईबासा ने 10 यक्ष्मा रोगियों के बीच किया पोषाहार वितरण  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल स्थित यक्ष्मा केंद्र में 10 यक्ष्मा रोगियों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया। यह पोषाहार वितरण रो डॉ. वीना मूंधड़ा एवं रो डॉ. विजय मूंधड़ा द्वारा स्व. विश्वनाथ जी मूंधड़ा एवं स्व. रुक्मिणी देवी मूंधड़ा की स्मृति में किया गया।

इस अवसर पर यक्ष्मा रोगियों को संबोधित करते हुए डॉ. विजय मूंधड़ा ने कहा कि टीबी मरीजों के स्वस्थ होने के लिए समय पर जांच, नियमित दवा सेवन, उचित पोषाहार और फॉलो-अप बेहद आवश्यक है। उन्होंने मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को भी नियमित जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में टीबी जांच और एक्स-रे कराने से छिपे हुए मामलों की पहचान संभव है, जिससे जिले को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है.

रोटरी क्लब चाईबासा के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि “टीबी हारेगा देश जीतेगा” के संकल्प को पूरा करने के लिए सामुदायिक जागरूकता और एकजुटता के साथ धरातल स्तर पर कार्य करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि मूंधड़ा परिवार के सौजन्य से ये न्यूट्रिशनल फूड किट मरीजों को हर माह प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

क्लब की सचिव रो हीना ठक्कर ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि टीबी से घबराने की जरूरत नहीं है, समय पर दवा, पोषित आहार और व्यायाम से इस बीमारी पर पूरी तरह काबू पाया जा सकता है।

मौके पर डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, अवनीश कुमार, ओम प्रकाश, रो सुशील मूंधड़ा, उपाध्यक्ष रो वीणा मूंधड़ा, रो अभिषेक दोदराजका, रो संजय गुप्ता, रो रितेश मूंधड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *