द्वितीय नथमल सिंघानिया अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता: सिंहभूम ब्लास्टर्स की शानदार जीत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंहभूम फाईटर्स की टीम 17.5 ओवर में मात्र 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। फाईटर्स की ओर से चंदन प्रसाद ने सात चौकों की मदद से 34 रन बनाए, जबकि सौम्यदीप राठौड़ ने 12 रन का योगदान दिया। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका।


सिंहभूम ब्लास्टर्स की ओर से दिव्यांश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए। रौशन सिंह यादव ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए, वहीं कृष्णा महतो ने भी 19 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
81 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहभूम ब्लास्टर्स की टीम ने 11.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गगन विक्रांत टोपनो ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पाँच चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज इशु सिंह ने भी एक चौके की सहायता से नाबाद 10 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया। फाईटर्स की ओर से सुरज महतो ने दो विकेट तथा चंदन प्रसाद ने एक विकेट लिया।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अनूप बर्मन ने उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए सिंहभूम ब्लास्टर्स के दिव्यांश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
प्रतियोगिता में कल नववर्ष के अवसर पर विश्राम का दिन रहेगा। अगला मुकाबला 2 जनवरी को सिंहभूम फाईटर्स और सिंहभूम टर्मिनेटर्स के बीच खेला जाएगा।

