जिला निर्वाचन विभाग के अधीक्षक वाल्टर बारला के सेवानिवृत्त होने पर कार्यक्रम आयोजित
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सदर प्रखंड अंतर्गत गुटुसाई निवासी जिला निर्वाचन विभाग, पश्चिमी सिंहभूम कार्यालय के अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए वाल्टर बारला के सम्मान में उनके आवासीय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना को लेकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान सामाजिक स्तर से जुड़े लोगों ने वाल्टर बारला को बुके एवं उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विशेष कोयर दल द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित अतिथियों ने केक काटने के साथ-साथ लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया।
इस अवसर पर वाल्टर बारला की धर्मपत्नी सविता कांडेयांग बारला, महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्य सुरालेन तोपनो, मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम, मतियस कन्डुलना, पौलिना होरो, कृष्णा देवगम, नरेश देवगम, रुबी हांसदा, अजीत मिंज, बोनी तोपनो, अंजेला तोपनो, संत जेवियर्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर नीलिमा केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा उपस्थित थे।

