LatestNewsझारखण्डसरायकेला

खूंटी सांसद काली चरण मुंडा ने दी खरसावां के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

खरसावां गुरुवार को खूंटी के सांसद काली चरण मुंडा अपने समर्थकों के साथ खरसावां शहीद बेदी पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सांसद काली चरण मुंडा ने कहा कि शहीदों की पहचान के लिये समिति का गठन जल्द हो, इसके लिये मुख्यमंत्री से मिल कर आग्रह करेंगे. उन्होंने कहा कि खरसावां के शहीद स्थल आज प्रेरणा स्थल बन गयी है.

यहां पहुंच कर शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने की प्रेरणा मिलती है. खरसावां शहीद बेदी में श्रद्धांजलि अर्पित कर जनहित में कार्य करने की प्रेरण मिलती है. यहां आने मात्र से ही नयी ऊर्जा मिलती है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय क्षेत्र का त्वरित गति से विकास होगा.

इसके बाद सांसद कालीचरण मुंडा ने खरसावां चौक परिसर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर जिला अध्यक्ष राज बाकची, प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, खरसावां प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार, खुंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि सकारी दोंगो, कुचाई प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, गम्हरिया प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो, सांसद प्रतिनिधि राहुल मुदी, सांसद प्रतिनिधि रेंगो पूर्ति, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जगबंधु महतो, शंकर लोवादा, सौरव तांती, कन्हैया लाल समाड़, गुरुचरण कुमार, अशोक मुंडरी,रथो कुम्हार, रामचंद्र लोहार, सुभाष कुम्हार, बुधनलाल कुम्हार, बुधराज दिग्गी, मो भुट्टो,रतन मुखी, कैलाश महतो, रिज़वान खान, कृष्णा सोय, गुरुवा सरदार समेत सभी सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *