Newsझारखण्ड

मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो की 77वीं जयंती पर JLKM ने दी श्रद्धांजलि  

 

सरायकेला :

महान मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो की 77वीं जयंती के अवसर पर सरायकेला के पूर्व प्रत्याशी एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता प्रेम मार्डी के नेतृत्व में पूरी जिला कमिटी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए प्रेम मार्डी ने कहा कि शहीद रतिलाल महतो ने मजदूरों के हक और अधिकार के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में समर्पित कर दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर JLKM पार्टी लगातार मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल शहीद रतिलाल महतो की जयंती ही नहीं, बल्कि महान आदिवासी नेता मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एवं भारत की पहली महिला शिक्षिका व समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जयंती है। हम सभी इन महान विभूतियों को नमन करते हैं और उनके सपनों के अनुरूप राज्य और देश निर्माण में हर पल अपना योगदान देते रहने का संकल्प लेते हैं।

 

प्रेम मार्डी ने इस दौरान PESA कानून को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने PESA कानून की नियमावली आदिवासियों के हित में नहीं, बल्कि प्रशासन और पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई है। यह आदिवासी समाज को ठगने का एक सुनियोजित प्रयास है। जनता सब जानती है और इस तरह के धोखे को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। JLKM पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में JLKM के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से

प्रताप महतो (कोल्हान प्रमंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष),

नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो,

प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो,

केंद्रीय महिला सचिव सविता महतो,

महिला सचिव बीना महतो,

नमिता महतो,

सक्रिय सदस्य शैलेंद्र महतो,

सुंदर प्रधान,

सुमित महतो,

मनोज महतो,

जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनामुनी हसदा सहित JLKM के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम का समापन शहीद रतिलाल महतो के आदर्शों पर चलने और मजदूरों व आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *