LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

JBKSS blessing meeting- आज का युवा पारिवारिक लड़ाई और दस्तरख़ान तक सीमित रह गया है- रिज़वान

Jamshedpur|Kapali:- आज अनवरी ख़तिज़ा सह शमा परवीन के नेतृत्व में JBKSS का सम्मान सह जन आशीर्वाद सभा कपाली के ताजनगर मैदान में आयोजित किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप केंद्र्य अल्पसंख्यक सचिव रिज़वान अंसारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में केद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो शामिल हुए। सभा का संचालन शंकर महतो और हसमुख भाई ने किया।

इस दौरान सेकड़ो लोगों की मौजूदगी में दर्जनों पुरुष एवं महिलाओं ने JBKSS का दामन थामा। सभी का बैच लगाकर और माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया।
इस दौरान सभी ने बारी-बारी लोगो को संबोधित किया।

अपने बच्चों के भविष्य के लिए JBKSS को वोट करे-तरुण

केंद्र्य उपाध्यक्ष तरुण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि
झारखंड के अलग हुए 24 साल हो गया, क्या किसी के जीवन में परिवर्तन आया। आज हमारी लड़ाई झारखंड की दशा बदलने के लिए है। यहाँ सभी दलों ने राज किया लेकिन किसी ने भी झारखंडियों के हित में नीति नहीं बनाई जिस वजह से आज हम सभी को विस्तापन, पलायन का दंश झेलना पड़ रहा है। आपके बच्चे पढ़ लिखकर बेरोज़गार घूम रहे और लोग दिल्ली, मुंबई से आकर यहाँ राज कर रहे है। जिस JMM सरकार ख़ुद को आदिवासी हितेषी बोलती है क्या उसमे हिम्मत है, क्या व ये बोल पाएगा की चांडील डैम के विस्तापितों को पैसा दिया, नियोजन दिया उनका पुनर्वास करवाया। चुनाव सामने है यदि उन दलों से लोग वोट माँगने आते है तो ये ज़रूर पूछिएगा मेरे बच्चों के लिए सरकार ने क्या किया।

मौक़े पर केंद्र्य महासचिव राजा कालिन्दी ने कहा झारखंडवाशियों को अब जागना होगा, अपनी हक़ अधिकार के बारे में जान ना होगा। यही मौक़े है।आपके बच्चों के भविष्य के लिए JBKSS को एक मौक़ा देकर इस लड़ाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

सभा के मुख्य अतिथि रिज़वान ने अल्लाह का नाम लेकर अपनी दहाड़ से सभा में जान फूंका कहा मुसमिल क़ौम बुज़दिल हो गया है। अपनी समाज के लिए सोचना बंद कर दिया है। आगे उन्होंने काहा आज एक वर्ग आंदोलन कर रहा है, झारखंड के हित के लिए अपनी क़ुर्बानी दे रहा है ताकि कल आपके बच्चों का भविष्य अच्छा हो आज हमे साथ नहीं दोगे तो काल अपने बच्चों को क्या बताओगे। उस अल्लाह को क्या हिसाब दोगे। इसलिए निकलो अपनी हक़ अधिकार लेने कि समय है।
आगे उन्होंने काहा हमारा साथ दीजिए झारखंड को लूटा जा रहा है संजय सेठ जैसे नेता उत्तर प्रदेश से आकर यहाँ अपनी हुकुम चला रहे है। इसबर इन सभी को झारखंड की सत्ता से बाहर करने का काम करे, JBKSS को एक मौक़ा दे फिर देखे कैसे बदलाव आती है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *