Newsझारखण्ड

खूंटपानी प्रखंड के उप निरीक्षक रानी गुप्ता को दी गई विदाई, सचिवालय रांची में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में देगी सेवा

 

खूंटपानी प्रखंड के अंचल कार्यालय में पिछले सात साल से कार्यरत उप निरीक्षक रानी गुप्ता अब सचिवालय रांची में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी वित्तीय विभाग में सेवा देगी. शनिवार दोपहर लगभग चार बजे प्रखंड कार्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव व जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने उप निरीक्षक रानी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.

वहीं प्रखंड के कर्मीयों ने भी रानी गुप्ता को उपहार भेंटकर विदाई दी. साथ ही सभी लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने कहा कि CGL जैसे परीक्षा उत्तीर्ण कर चाईबासा की होनहार एक बेटी ने कोल्हान का नाम रोशन किया है.

इससे और भी कोल्हान की बेटियों को सीख लेने की आवश्यकता है. इस दौरान रानी गुप्ता ने कहा कि पिछले सात साल के कार्यकाल के दौरान जो सहयोग मिला उसका वह हमेशा याद रखेंगी. मौके पर समाजसेवी बिरसा तियू,अभिषेक रवि,भानु प्रताप सिंह,काजल किरन देवगम, देवाशीष कुंडु, मानसिंह हेम्ब्रम,शांति सिंकू,शांति उरांव,गीता देवी,अमन कुमार रवि आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *