Newsझारखण्ड

ठंड और घने कोहरे के बीच बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : त्रिशानु राय

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): प०सिंहभूम जिला में लगातार गिरते तापमान, बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने जिला प्रशासन से सरकारी एवं गैर-सरकारी (निजी) दोनों प्रकार के विद्यालयों में अवकाश कुछ दिनों के लिए और बढ़ाने की मांग की है। श्री राय ने कहा कि 04 जनवरी 2026 को प्रकाशित समाचारों एवं मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार राज्य में ठंड का प्रभाव और बढ़ने वाला है। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, जबकि अगले दो दिनों तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो जा रही है। ऐसी परिस्थितियों में बच्चों का सुबह-सुबह स्कूल जाना स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों की दृष्टि से जोखिमपूर्ण है। त्रिशानु राय ने कहा कि ठंड, कोहरा और शीतलहर में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना सर्दी, निमोनिया, बुखार और श्वसन संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि सरकारी एवं गैर-सरकारी सभी स्कूलों में एक समान रूप से अवकाश बढ़ाया जाए, नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यालयों को विशेष रूप से शामिल किया जाए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *