रामचंद्रपुर गांव के समीप ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
खरसावां थाना क्षेत्र अन्तर्गत जोजोडीह पंचायत के ग्राम रामचन्द्रपुर के समीप में एक ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर चालक बोरडा गांव निवासी लोटो टिग्गी (54) वर्षीय रामचंद्रपुर से ट्रैक्टर में मिट्टी लेकर पदमपुर गांव की ओर आ रहा था. इसी बीच रामचंद्रपुर गांव के समीप मोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी. जहां ट्रैक्टर के दबने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन- फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल ट्रैक्टर चालक लोटा दिग्गी को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचा गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया.



