जेके एआई झारखंड पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में कराटे ग्रेडिंग परीक्षा 10 व 11 जनवरी को
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेके एआई) झारखंड पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी 2026 को दो चरणों में किया जाएगा। इस ग्रेडिंग परीक्षा में किहोन, काता, कुमीते के साथ-साथ शारीरिक परीक्षा भी ली जाएगी।


यह परीक्षा जेके एआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह के द्वारा संचालित की जाएगी। परीक्षा में सेंसाई निरंजन दास एवं सेंपाई अंशु विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहेगा। इस कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में जिले के विभिन्न केंद्रों से लगभग 120 कराटे छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगे।
प्रथम चरण की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा 10 जनवरी, शनिवार को जेके एआई झारखंड पश्चिमी सिंहभूम झिंकपानी के मुख्य कराटे ब्रांच संत टेरेसा स्कूल, झिंकपानी में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे अपराह्न तक चलेगी।
दूसरे चरण की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा 11 जनवरी, रविवार को जेके एआई झारखंड पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत जेवियर वेलफेयर सेंटर के कम्युनिटी हॉल में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगी।
इस चरण में संत जेवियर कल्याण केंद्र चाईबासा, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल चाईबासा, डीएवी स्कूल चाईबासा, संत विवेका स्कूल चाईबासा, संत जेवियर गर्ल्स स्कूल चाईबासा, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल लुपुंगुटू तथा राजेश्वरी एनक्लेव कराटे सेंटर के कराटे छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगे।
इस संबंध में जानकारी जेके एआई झारखंड के अध्यक्ष एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।

