Newsझारखण्ड

परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा से पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा की शिष्टाचार मुलाकात

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा से उनके आवास पर सोमवार को पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा चाईबासा के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर नए साल की शुभकामनाएं दी गईं।

 

मुलाकात के दौरान पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चाईबासा पुलिस परिवार की ओर से मंत्री दीपक बिरूवा को नववर्ष की बधाई दी। बातचीत के क्रम में जिले में पुलिसकर्मियों की सेवा, सुविधा और कार्य परिस्थितियों से जुड़े विषयों पर भी सामान्य चर्चा हुई।

 

परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा ने पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।

 

मुलाकात का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा। पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा जताई। शिष्टाचार मुलाकात के बाद सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *