Newsझारखण्ड

असाध्य रोग समिति की बैठक में 5 मरीजों के इलाज के लिए 21.15 लाख रुपये स्वीकृत  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सोमवार को सदर अस्पताल में असाध्य रोग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हंसदा ने की। बैठक में कुल 6 मरीजों के इलाज से संबंधित कागजातों की जांच और समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के बाद 5 मरीजों के इलाज के लिए कुल 21.15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। चक्रधरपुर के सिमिदीरी गांव निवासी गुरमनी महाली (47) और मंझारी प्रखंड के माझीपड़सा गांव निवासी कोदमा सवैया (49) कैंसर से पीड़ित हैं। दोनों का इलाज 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल, आदित्यपुर में चल रहा है। दोनों मरीजों के इलाज के लिए पांच-पांच लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।

 

टोंटो प्रखंड के कोंदुवा गांव निवासी सुखमति हेस्सा (47), जो गॉलब्लैडर कैंसर से पीड़ित हैं और जिनका इलाज आलम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रांची में चल रहा है, उनके इलाज के लिए 4.84 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। मंझारी थाना क्षेत्र के हेस्सापी गांव निवासी पुष्पा सिंकू (67), जिनका इलाज आरजेएसपी कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर, रांची में चल रहा है, उनके इलाज के लिए 1.31 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं गुवा के रामनगर निवासी रूपेश राज जायसवाल (55), जो प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं और जिनका इलाज रांची कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा है, उनके इलाज के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।

बैठक में चक्रधरपुर निवासी त्रिलोचन प्रधान, जिनका इलाज सीएमसी वेल्लोर में चल रहा है, उनके इलाज के लिए 11.30 लाख रुपये के आवेदन को झारखंड स्टेट आरोग्य समिति, रांची भेजने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक में मंत्री सह चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि अधिवक्ता राजा राम गुप्ता, डॉ. बारियल मार्डी, डॉ. पॉलिना मुंडू, प्रधान लिपिक सुभाष सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *