Newsझारखण्ड

अशोक जैन नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता कल से शुरू

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल से चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। उद्घाटन मैच में टॉउन क्लब चाईबासा का मुकाबला फेनेटिक क्लब चाईबासा से होगा।

 

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि नॉक आउट आधार पर आयोजित इस प्रतियोगिता के सभी मैच 30-30 ओवर के होंगे। प्रतियोगिता दो चरणों में खेली जाएगी। पहला चरण 7 जनवरी से 17 जनवरी तक और दूसरा चरण 4 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि 18 जनवरी से 2 फरवरी तक झारखण्ड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का कैंप बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में लगाया जाएगा। इसी कारण प्रतियोगिता को लगभग 18 दिनों के लिए स्थगित रखा गया है। इस दौरान गोवा की सीनियर महिला टीम चाईबासा आकर तीन अभ्यास मैच खेलेगी, जो 27, 28 और 30 जनवरी को होंगे।

महासचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 11 फरवरी से शुरू होंगे। सेमीफाइनल मैच 15 और 16 फरवरी को जबकि फाइनल मैच बुधवार 18 फरवरी को खेला जाएगा।

 

प्रतियोगिता के अंतर्गत 8 जनवरी को देवेंद्र मांझी क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर बनाम राइवल क्रिकेट क्लब गुवा, 9 जनवरी को जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब बनाम लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर, 10 जनवरी को मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब बनाम शाह स्पोर्ट्स अकादमी चक्रधरपुर, 11 जनवरी को यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब चाईबासा बनाम फ्रेंड्स कोल्टस चाईबासा, 12 जनवरी को फ्रेंड्स क्लब चाईबासा बनाम गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा तथा 15 जनवरी को सेरसा चक्रधरपुर बनाम प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *