Newsझारखण्डसरायकेला

रूंगटा कॉलोनी में महिला ने की आत्महत्या, पति पर लगा आरोप

 

राजनगर थाना क्षेत्र के चलियामा स्थित रूंगटा कॉलोनी में बीती रात एक 27 वर्षीय महिला ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 9 बजे राजनगर थाना को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान गीतारानी जेना (27 वर्ष) के रूप में हुई है। गीतारानी ओड़िशा क्योंझर जिला अंतर्गत आनंदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसका प्रेम विवाह हिमांशु शेखर जेना से हुआ था। दंपती की दो छोटी बच्चियां हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 4 वर्ष और 1 वर्ष बताई जा रही है।

बताया गया कि हिमांशु शेखर जेना राजनगर थाना क्षेत्र के चलियामा स्थित रूंगटा स्टील प्लांट में कार्यरत थे। कंपनी द्वारा उन्हें रूंगटा कॉलोनी में क्वार्टर उपलब्ध कराया गया था, जहां वे अपनी पत्नी और दोनों बच्चियों के साथ रहते थे।

घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में शोक का माहौल है। मृतका के चचेरे भाई ने गीतारानी के पति पर आरोप लगाते हुए राजनगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

इस संबंध में राजनगर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *