Newsझारखण्डसरायकेला

जनसुनवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, अंचल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

 

 

ईचागढ़- नीमडीह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रस्तावित एसएम स्टील का जनसुनवाई के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त ग्रामसभा के बैनर तले बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सड़क पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने नीमडीह अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जनसुनवाई प्रक्रिया में स्थानीय लोगों की सहमति और हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परियोजना से पहले ग्रामसभा की स्पष्ट मंजूरी आवश्यक है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बाहरी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए स्थानीय संसाधनों पर खतरा बढ़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जनसुनवाई की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए और ग्रामसभा की सहमति के बिना कोई निर्णय न लिया जाए। साथ ही प्रभावित गांवों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

अंचल अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मौके पर कई ग्राम प्रधान एवं सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *