डुमरडीहा टोला डुंगरीसाई में 10 मार्च से श्रीमद् भागवत गीता महापुराण प्रवचन
राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा टोला डुंगरीसाई में श्री श्री सार्वजनिक श्रीमद् भागवत गीता प्रचारक समिति के तत्वाधान में आगामी 10 मार्च से 12 मार्च तक श्रीमद् भागवत गीता महापुराण प्रवचन का आयोजन किया जायेगा. प्रवचन प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे से शाम 9:00 तक होगा। कार्यक्रम में कथा वाचक श्री दिवाकर दास महाराज जी आएंगे।

इस अवसर पर दुगनी आश्रम के श्री मृत्युंजय चैतन ब्रह्मचारी भी मौजूद रहेंगे। 10 मार्च को सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम स्थल से भक्त गाजे बाजे के साथ कलश लेकर खरकाई नदी जाएंगे। वहां पर पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश भर कर कार्यक्रम स्थल पर स्थापित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी में समिति के सदस्य मुक्त साहू , मुकेश साहू , राकेश साहू , दिनेश साहू , कृष्णा साहू , कृर्तिवास साहू , भूटान साहू ,सूकतू साहू बुलू साहू , चंद्रधर साहू , पटेल साहू , जगदीश साहू , दिनेश साहू , दीपक मुखी जोर शोर से जुटे हैं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


