Newsझारखण्ड

पश्चिमी सिंहभूम में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शुरू

 

 

चैनपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिले में नवनियुक्त सहायक आचार्य वर्ग 6वीं से 8वीं तक के भाषा, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान के शिक्षक व शिक्षिकाओं के लिए दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण बुधवार से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चैनपुर में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से संध्या 4.30 बजे तक चला।

 

प्रशिक्षण का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ किया गया। प्रशिक्षण सत्र तीन चरणों में आयोजित किया गया।

 

पहले चरण में 10 बजे से 11.30 बजे तक उद्घाटन समारोह और विद्यालय विकास हेतु उन्मुखीकरण विषय पर अनिल कुमार (संकाय सदस्य) और अभिमन्यु महतो (स० शि० उर्दू म० वि० सिमिदिरी, चक्रधरपुर) ने विस्तार से जानकारी दी।

दूसरे चरण में 11.30 बजे से 1.30 बजे तक विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम और प्रोजेक्ट रेल विषय पर गौरव कुमार झा (सी-3) और महिमा सांगा (संकाय सदस्य) ने नवनियुक्त आचार्यों को प्रशिक्षित किया।

 

भोजनावकाश के बाद तीसरे चरण में विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावक-शिक्षक बैठक के विभिन्न आयाम और उद्देश्य पर मो मुजम्मिल अहमद, प्रखण्ड सांधन सेवी, खुंटपानी ने जानकारी दी।

 

प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में उपस्थित 150 नवनियुक्त आचार्य उत्साह और संतोष के साथ भाग लिए। दूसरे दिन गुरुवार को ई-विद्या वाहिनी, डाटा निर्माण और कंप्यूटर संबंधी जानकारी, रोकड़ पान और अन्य रजिस्टर संधारण, एफ एल एन, प्रोजेक्ट इंपैक्ट और अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *