NewsSportsझारखण्डसरायकेला

अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26: टॉउन क्लब ने फेनेटिक क्लब को 159 रनों से हराया

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉउन क्लब चाईबासा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फेनेटिक क्लब चाईबासा को 159 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल की आक्रामक शतकीय पारी ने टॉउन क्लब को मजबूत स्कोर दिलाया। उन्होंने 77 गेंदों में 15 चौके और 7 छक्कों की मदद से 134 रन बनाए। इसके अलावा पारस नंदी ने 34, राहुल लकड़ा 26, हितेश वैद्य 20 और प्रणय कुमार 12 रन जोड़कर टीम का स्कोर 30 ओवर में 252 रन तक पहुँचाया। फेनेटिक क्लब की ओर से सोमलेश्वर सुम्बरुई ने 44 रन देकर दो, अनमोल टोपनो 45 रन देकर दो और सावन गोप 53 रन देकर दो विकेट लिए।

जवाब में फेनेटिक क्लब की पूरी टीम 20.3 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट हो गई। सावन गोप ने 23, अंश राज 15 और सुरज कुमार मिश्रा 11 रन बनाए। टॉउन क्लब की ओर से कृपा सिंधु चंदन ने 8 रन देकर 4 विकेट लिए। पारस नंदी ने 3 और हितेश वैद्य ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि राहुल लकड़ा को 1 सफलता मिली।

अगले मैच में देवेंद्र माँझी क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर का मुकाबला राइवल क्लब गुवा से होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *