होयोहातु में मागे पर्व का आयोजन, पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई हुए शामिल
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ सामूहिक नृत्य भी किया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉक्टर विजय सिंह गागराई ने कहा कि आदिवासी समाज के परंपरा व रीति रिवाज को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य हैं. उन्होंने कहा कि हर समुदाय का अपनी-अपनी त्योहार होती है.



डॉ विजय सिंह गागराई ने लोगों से अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाने की अपील की. उन्होंने आगे कहा कि, यह पर्व आपसी भाईचारा बनाये रखने और एक-दूसरे को सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. मौके पर काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे.

