Newsझारखण्डसरायकेला

चांडिल में केक काटकर मनाई गई स्व शिबू सोरेन व शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती

 

 

 

 

चांडिल प्रखंड क्षेत्र के रुचाप स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ननिहाल में रविवार को झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन एवं शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर केक काटकर जयंती मनाई गई तथा दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो एवं झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू ने संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं टॉफी का वितरण किया।

वहीं जरूरतमंद बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया गया। जयंती समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने स्व शिबू सोरेन एवं शहीद सांसद सुनील महतो के संघर्ष, विचारधारा और झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, प्रो. पीसी महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, नितेश वर्मा, संतोष किस्कू, लखीद्र किस्कू, अर्जुन सिंह मुंडा, सुदामा हेम्ब्रम, राजू किस्कू, धर्मू गोप, विशाल गोप, सोमाय टुडू, राहुल वर्मा, शिबू महतो, बादल महतो, टिंकू बेसरा, शंकर लायेक, मिलन तंतुवाई सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *