Newsझारखण्ड

अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता, 2025-26

 

विमलेश का शतक, फ्रेंड्स क्लब ने जामदा को हराया

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): कप्तान विमलेश नाग के शानदार शतकीय पारी (116 नाबाद) की बदौलत फ्रेंडस क्लब चाईबासा ने गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा को 108 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस क्लब ने निर्धारित तीस ओवर में छः विकेट के नुकसान पर 256 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान विमलेश नाग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सात चौके एवं दस छक्का की मदद से नाबाद 116 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में देवराज एवं सुभाष जोंको ने 30-30 रन, अमित गोप ने 28 एवं नीलेश सिंह कुंटिया ने 22 रनों का योगदान दिया। गोप एंड सिंह क्लब बड़ा जामदा की ओर से सरोज महतो एवं धीरज कुमार को दो-दो तथा विश्वेश मिश्रा एवं मंजीत गोप को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा की टीम 28 ओवर में 148 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस टीम की ओर से सिद्धार्थ कुमार ने 35, पवन आप्ट ने 22, धीरज कुमार-1 ने 20, मंजीत गोप ने नाबाद 19 तथा धीरज कुमार -2 ने 17 रन बनाए। फ्रेंडस क्लब चाईबासा की ओर से दशरथ प्रियदर्शनी ने 46 रन देकर चार तथा मनय देवगम ने 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। देव राज, तनिष्क सूर्यांश एवं चंदन गोप को एक-एक सफलता हाथ लगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *