Newsझारखण्ड

पश्चिमी सिंहभूम के 6 एथलीट राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व, अजय नायक बने टीम मैनेजर 

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): 24 जनवरी को रांची में आयोजित होने वाली 60वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में झारखंड के कुल 30 खिलाड़ियों में से पश्चिमी सिंहभूम जिला के 6 एथलीट राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरुष वर्ग 10 किमी में लालू कालुंडिया, महिला वर्ग 10 किमी में दिलकी पारेया और बा माई तिरीया, अंडर-20 बालक वर्ग 8 किमी में मांगू इचागुटू और सन्नी कोडा तथा अंडर-20 बालिका वर्ग में चोमन सुंडी का चयन हुआ है।

 

सभी खिलाड़ियों का चयन झारखंड एथलेटिक्स की चयन समिति की जूम मीटिंग के माध्यम से किया गया। चयन समिति में झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन मधुकांत पाठक, संघ के अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव शिवकुमार पांडेय, कोच बिनोद कुमार सिंह तथा सदस्य योगेश प्रसाद, अजय नायक और रितेश आनंद उपस्थित थे। चयन का आधार हाल ही में लातेहार के महुआडांड़ में आयोजित राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता को बनाया गया।

 

पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स संघ के महासचिव अजय नायक ने बताया कि लातेहार में आयोजित प्रतियोगिता में महिला वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम जिला ओवरऑल चैंपियन बना था।

उन्होंने जिला प्रशासन और खेल विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले चार-पांच वर्षों से जिले में खेल आवासीय केंद्र या डे बोर्डिंग खोलने के लिए लगातार आवेदन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई एथलेटिक्स सेंटर नहीं खोला गया है। इसके बावजूद जिले के कई एथलीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

सभी चयनित खिलाड़ियों को पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मंत्री दीपक बिरुवा, एथलेटिक्स एसोसिएशन की मुख्य संरक्षक सांसद जोबा माझी, संरक्षक विधायक जगत माझी, मुकुंद रुंगटा, अनिल खिरवाल, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष निरज संदवार, गौरीशंकर महतो, बलराज हिंदवार, महासचिव अजय नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, वरीय संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, संयुक्त सचिव अर्जुन महाकुड, ओंकारनाथ महतो, प्रीति महतो, संजीव बहांदा, पुनम पिंगुआ, राजू, शिवा, लखिंद्र, देवाशीष, गुरु बैगो, दुलाल, नरेंद्र, प्रितम, पियुष सहित जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इसी प्रतियोगिता के लिए अंतरराष्ट्रीय एथलीट और पश्चिमी सिंहभूम ओलंपिक एवं एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक को झारखंड टीम का टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *