JamshedpurNewsझारखण्ड

“पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ के नेतृत्व में झारखंड की लोककला और संस्कृति का महोत्सव”

जमशेदपुर: झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला और पारंपरिक पहचान को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से झारखंड शारीरिक कला रंग मंच के तत्वावधान में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री श्री दुलाल भुइयाँ के नेतृत्व एवं संरक्षण में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के माध्यम से हूल दिवस की ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कलाकार पारंपरिक नृत्य, लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजक एवं पूर्व मंत्री श्री दुलाल भुइयाँ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *