JamshedpurNewsझारखण्ड

“रेड हाउस बना विजेता: डेफोडिल्स उच्च विद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन”

बारीडीह स्थित डेफोडिल्स उच्च विद्यालय का 35वां वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हर्षोल्लास संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि( रिंटू कुमार रजक, स्टेट बैंक स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष, पटना सर्किल) जमशेदपुर थे। विशिष्ट अतिथि टी. शशि कुमार(समाजसेवी) थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय का धवज क्षंडोतोलन एवं गुब्बारा उड़ा कर किया गया।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा जीवन में खेलकूद का बहुत ही महत्व है क्योंकि जब जीवन में आप आगे बढ़ेंगे तो बहुत सारे ऐसे निर्णय आपको अचानक लेने पड़ेंगे जिसमें आपक बचपन के खेलकूद की प्रतिभा बहुत काम आएगी । विशिष्ट अतिथि ने भी बच्चों के खेल के प्रति रुझान एवं कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।

इसके पहले विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने अतिथि ,अभिभावक बृंद, शिक्षक शिक्षिकाओ तथा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्ययन के साथ-साथ खेल कुद भी महत्वपूर्ण है अतः विद्यालय में यह आयोजन प्रतिवर्ष होता है ताकि बच्चों का बहुमुखी विकास हो सके। बच्चो के लिए विभिन्न प्रकार के क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया *जिसमें रेड हाउस 22 अंक पाकर विजेता रहा* । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता मलिक, श्रीमती अर्चना दास एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का संचालन श्री विश्वजीत राय एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती बेबी चौधरी ने किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *