Newsझारखण्ड

Dumka rape-विदेश में भारत का डंका, दुमका के हेवानो ने लगा दी लंका

रिपोर्ट- Deepak Mahato
Jamshedpur:- ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की प्रदेश सचिव सनोका महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा दुमका में स्पेनिश विदेशी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का हम कड़ी निंदा करते हैं और सरकार से दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं !

ज्ञात हो कि स्पेनिश महिला की उम्र 30 साल है जो अपने पति के साथ पिछले 5 वर्ष से विदेश भ्रमण कर रही थी विगत छह माह से वह जम्मू कश्मीर दिल्ली मुंबई होते हुए झारखंड पहुंची थी और यहां से नेपाल की ओर जाने का रुख था रास्ते में दुमका पड़ा और रात होने पर एक गांव में वे लोग टेंट लगाकर वही रात रुके मौके का फायदा उठाकर आसपास के आसामाजिक सात युवकों ने उनके पति के साथ मारपीट किया और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सनोका महतो ने कहा यह एक दर्दनाक घटना है और साथ ही साथ अपने देश के लिए शर्मनाक भी है! चाहे केंद्र सरकार हो और राज्य सरकार हो महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार दुष्कर्म की घटना नई बात नहीं है! रोजाना महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही है परंतु इसे रोकने के कोई ठोस सरकार की योजना नहीं है! हम महिला संगठन मांग करते हैं अविलंब आरोपियों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए साथी ही साथ महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा की गारंटी दिया जाए।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *