मकर संक्रांति पर वृद्ध विधवाओं के बीच वस्त्र वितरण
यह कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष मोहन केशरी के सहयोग से खुंटपानी प्रखंड के ग्राम बड़ा चिरु, चाईबासा स्थित महुलसाई और गुटूसाई में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर और असहाय वर्ग, विशेषकर वृद्ध विधवाओं को ठंड के मौसम में सहायता प्रदान करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्हें वस्त्र प्रदान किए गए। वस्त्र पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी और संतोष देखने को मिला।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष दुर्योधन पान, खुंटपानी प्रखंड अध्यक्ष किशोर भंज और सह सचिव मुन्ना दास भी मौजूद रहे।
सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से वस्त्र वितरण में सहयोग किया और जरूरतमंदों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व पर सेवा कार्य करना पुण्य का कार्य है और इससे समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम लगातार किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। ग्रामीणों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सरल तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों का भी
सहयोग मिला।

