मरांगहातु में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बुधवार शाम लगभग पांच बजे खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. प्रतियोगिता का फाइनल मैच छाया एफसी व सूर्या एफसी के बीच खेला गया. इससे पूर्व अतिथियों ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया.



विजेता रहे छाया एफसी की टीम को 5200 व उपविजेता रहे सूर्या एफसी की टीम को 4200 नगद राशि देकर विधायक दशरथ गागराई के हाथों पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे राहुल एफसी की टीम को 2500 व चौथे स्थान पर रहे न्यू जवान की टीम को 2200 रूपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. जबकि पांचवें स्थान पर रहे इंडियन गैस एजेंसी मरांगहातु की टीम को दो हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा खेल के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि खेलकूद से युवाओं में एकता, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय,रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा,तिलोपदा पंचायत के मुखिया राम सोय, राहुल सोय,लुबुराम सोय,वीरेंद्र सोय,मोहन सिंह सोय, मंगल सिंह सोय, सत्येन्द्र कुमार,छोटू तांती समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

