JamshedpurLatestझारखण्डराजनीति

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को आनंदमय पात्रा ने लिखा पत्र

जमशेदपुर : कांग्रेस के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष आनंदमय पात्रा ने केंद्रीय नेतृत्व समेत प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूर्वी सिंहभूम लोक सभा सीट पर स्वच्छ एवं सटीक उम्मीदवार को लोकसभा का टिकट देने का सुझाव दिया है।

श्री पात्रा ने तर्क दिया है कि सत्ताधारी भाजपा द्वारा तीसरी बार विद्युत वरण महतो को टिकट दिए जाने से न सिर्फ पार्टी के भीतर बल्कि आम वोटों में नाराजगी है , जिसका भरपूर लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर तथा गदड़ा से लेकर परसूडीह तक पंचायत क्षेत्रों में सड़कों की सूरत बदलने के लिए उन्होंने आजतक कोई ठोस पहल नहीं किया। गोविंदपुर व बारीगोड़ा में ओवर ब्रिज का उद्घाटन चुनाव के मध्य नजर वोटरों को रिझाने के लिए किया गया है। जबकि अभी कागजी प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई है। वरिष्ठ नागरिकों को रेल टिकटों में मिलने वाला रियायत कोरोना काल से बंद है लेकिन सांसद ने बुजुर्गों को राहत देने के लिए आजतक कभी आवाज बुलंद नहीं किया।आनंदमय पात्रा ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व , झारखंड प्रभारी , प्रदेश अध्यक्ष से इस बार लोकसभा में अवसर का लाभ प्राप्त करने के लिए सोच समझकर योग्य व्यक्ति को टिकट देने का अनुरोध किया है। उन्होंने पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार को भी योग्य उम्मीदवार बताया है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *