Newsझारखण्ड

चाईबासा शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर देशाऊली फाउंडेशन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): कोल्हान के मुख्यालय और बिरसा मुंडा की कर्मस्थली की ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखते हुए देशाऊली फाउंडेशन ने चाईबासा शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। इस संबंध में फाउंडेशन की ओर से उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया।

 

ज्ञापन में शहर में प्रवेश करने वाली प्रमुख सड़कों पर नियमित और प्रभावी साफ-सफाई, दीवारों पर झारखंडी व आदिवासी संस्कृति से जुड़ी वॉल पेंटिंग कराने तथा धार्मिक झंडों के नियमन की मांग की गई है।

 

फाउंडेशन का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के बाद झंडों को निर्धारित समय में हटाने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि शहर की स्वच्छता और सुंदरता प्रभावित न हो।

 

फाउंडेशन के संस्थापक साधु हो ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र आदिवासी संस्कृति, परंपरा और इतिहास का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, जिसे संरक्षित और विकसित करना जरूरी है। उन्होंने शहर के मुख्य चौक-चौराहों, सरकारी कार्यालयों, आवासीय इलाकों और सार्वजनिक स्थलों की स्थिति पर चिंता जताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।

 

इस दौरान आकाशवाणी चाईबासा से आशा पिंगुवा, इरशाद मास्टर, पंकज बंकिरा, वासिल प्रेम हेंब्रम, बेस बुड़ीउली, नवीन केजरीवाल सहित अन्य साथी मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *