Newsझारखण्ड

मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय में विशेष शिक्षक–अभिभावक बैठक आयोजित

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय में विशेष शिक्षक–अभिभावक बैठक का सफल आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार उपस्थित रहे।

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि त्रिशानु राय, मंत्री सह विधायक दीपक बिरुआ के प्रतिनिधि नरेश खिरवाल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी यमिर्याह पूर्ति, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवित्र कुमार दास, उपाध्यक्ष राम हरि चौरसिया, स्थानीय प्राधिकार डोमा मिंज, सदस्य लक्ष्मी देवी, तापसी नंदी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, उपस्थिति एवं नामांकन में सुधार लाना, मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम को बेहतर बनाना, शिक्षकों की उपलब्धता और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना, स्वच्छ विद्यालय–स्वस्थ बच्चे की अवधारणा को मजबूत करना तथा विद्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना रहा।

 

कार्यक्रम के दौरान रेल टेस्ट, हाउस गतिविधि, खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं एवं शिक्षक–शिक्षिकाओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगीता सिन्हा, उषा कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने छात्र हित में अपने विचार साझा किए।

 

कार्यक्रम का संचालन सुषमा जोजोवार एवं हिमांशु शेखर ने संयुक्त रूप से किया। बैठक को उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *