Newsझारखण्ड

चौका आदारडीह में दो दिवसीय टुसू मेला का आयोजन, चुमकी रानी ने जमाया रंग

 

ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के चौका आदारडीह गांव में मकर पर्व के अवसर पर दो दिवसीय टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ने फीता काटकर किया।मेले के अंतिम दिन बंगला एल्बम की मशहूर गायिका चुमकी रानी ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ आई झूमर टीम ने एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का जमकर आनंद उठाया।हालांकि इस वर्ष मेले में टुसू की संख्या अपेक्षाकृत कम देखने को मिली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक साव ने कहा कि टुसू मेला हमारी पारंपरिक संस्कृति का अहम हिस्सा है, जिसे सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे आगे की पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।मेले में ग्राम प्रधान रघुबर कुमार, अभिराम बनर्जी, कालोबरन सिंह मुंडा, पंचायत समिति सदस्य मंगल सिंह मुंडा, डॉ. दिलीप कुमार, रमेश गोप, गणेश महतो, राहिन महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व दर्शक उपस्थित हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *