रानीबांध में टुसू मेले की धूम, लोकसंस्कृति के रंग में रंगा उज्जवलपुर
मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला विधानसभा से झामुमो के पूर्व प्रत्याशी गणेश माहाली शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर झामुमो के जिला अध्यक्ष डॉ. सुवेंदु महतो ने शिरकत की। अतिथियों ने टुसू पर्व को क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए इसके संरक्षण और संवर्धन पर बल दिया।



आयोजन को सफल बनाने में रानीबांध टुसू मेला समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर झामुमो नेता अमृत महतो, जिला संगठन सचिव (झामुमो, सरायकेला-खरसावां) जगदीश महतो, वीरेंद्र प्रधान एवं प्रदीप बारीक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मेला समिति के अध्यक्ष बेनी माधव महतो, सचिव प्रदीप महतो एवं कोषाध्यक्ष संतोष महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम का सुचारू संचालन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टुसू दलों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार हीदीबिली (सिंधु महतो) को 16,001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार सोसामोली, राजनगर को 13,001 रुपये, जबकि तृतीय पुरस्कार बारूबेडा, गोविंदपुर (राजनगर) को 10,001 रुपये प्रदान किया गया। वहीं, शेष सभी टुसू दलों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मेले के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र की लोकपरंपराएं जीवंत रहती हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है।


