LatestNewsNews postझारखण्ड

कोल्हान ब्ह: रूमुल–2026 की तैयारी को लेकर पहली बैठक संपन्न

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): कोल्हान ब्ह: रूमुल–2026 के आयोजन को लेकर चाईबासा के खूंटकट्टी मैदान, ताम्बो में आयोजन समिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी मार्च माह में प्रस्तावित कोल्हान ब्ह: रूमुल को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक रूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि निर्धारण, स्थल व्यवस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की योजना, पारंपरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण, अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था और प्रचार-प्रसार जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति सदस्यों ने कहा कि कोल्हान ब्ह: रूमुल आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान, एकता और परंपराओं का प्रतीक है, इसलिए आयोजन में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए।

 

बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न उप-समितियों के गठन पर भी चर्चा की गई, ताकि सभी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन किया जा सके। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक के अंत में आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से कोल्हान ब्ह: रूमुल–2026 का आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बनेगा तथा कोल्हान क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान मिलेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *