LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

कुकड़ू प्रखंड विधायक सविता महतो ने किया 6 विकास योजनाओं का उद्घाटन व दो उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

सरायकेला {विद्युत महतो )चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के विधायक सविता महतो ने बुधवार को विधायक फंड के योजना से स्वीकृत पांच विकास योजनाओं को उद्घाटन के साथ दो उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास कर विधिवत शिलापट्ट का किया अनावरण।

इस दौरान विधायक ने सापारुम में डाक्टर महतो के घर से कार्तिक महतो के घर तक चार 100 फीट पीसीसी 4 लाख 90 हजार 3 सौ रुपये, हाईतिरुल में मुख्य सड़क से गांव तरफ 4 सौ फीट पीसीसी 4 लाख 74 हाजार 5 सौ रुपये, पांड्रा के बड़ा तालाब से बट बृक्ष कि और 450 फीट पीसीसी 6 लाख 25 हाजार 4 सौ रुपये, कुदा में श्रीपति महतो के घर से हरेलाल महतो के घर तरफ 4 सौ फीट पीसीसी 5 लाख 72 हाजार 5 सौ रुपये, चौड़ा में बुधु कालिंदी के घर से रवि गोप के घर तक 650 फीट पीसीसी 8 लाख 95 हाजार रुपये का लागत से निर्माण किया गया।

इसी क्रम में विधायक ने 55 लाख के लागत से निर्माण होने वाले दुलमी व पांड्रा में उप स्वास्थ्य केंद्र का भी शिलान्यास किए। विधायक ने कहा सभी योजनाओं का निर्माण से लोगों को लाभ मिलेगा। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो अमित काफी संख्या में ग्रामीण जनता व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *