करीम सिटी कॉलेज में मनाया जा रहा है संस्थापक दिवस
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर अपने संस्थापक स्वर्गीय सैयद तफज्जुल करीम के 62वां पुण्यतिथि पर संस्थापक दिवस मना रहा है। कल 21 जनवरी को कॉलेज में एक भव्य सभा का आयोजन होगा। इस अवसर पर आज कॉलेज के एनसीसी ने रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें 80 रक्तदाताओं का पंजीयन हुआ और 70 यूनिट रक्त जमा किया गया जिसका उपयोग समाज सेवा के नाम पर किया जाएगा। रक्तदान करने वालों में एनसीसी ऑफिसर मेजर (डॉ) फखरुद्दीन अहमद के अलावा डॉ मोहम्मद मुइज अशरफ, डॉ आफताब आलम, डॉ मुजाहिदुल हक, डॉ सादिक इकबाल, सैयद साजिद परवेज, सैयद शाहज़ेब परवेज एंव मोहम्मद वसीम के नाम प्रमुख हैं। आज के रक्तदान शिविर में चार छात्राओं ने भी रक्तदान किया।


कल सोमवार को छात्र-छात्राओं के बीच हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू एवं बांग्ला चारों भाषाओं में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे निबंध लेखन, वाद-विवाद तथा गजल गायकी (वाद्य-यंत्र के साथ और वाद्य-यंत्र के बिना) आयोजित की गईं जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ अनवर साहब, डॉ ज़की अख्तर, डॉ एस सी गुप्ता डॉ संध्या सिंहा, डॉ बसूधरा राय डॉ शहबाज अंसारी, डॉ सादिक इकबाल, प्रो साकेत कुमार एवं संगीत शिक्षक पंकज झा ने निर्णायक के रूप में योगदान दिया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कल मुख्य सभा में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी मेजर अहमद ने बताया कि इस साल भी एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवकों के अलावा कॉलेज के विद्यार्थियों ने काफी श्रद्धापूर्वक रक्तदान किया। प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी तरफ से एनसीसी, एनएसए एवं संस्थापक दिवस के इंचार्ज डॉ एस एम यहिया इब्राहीम को बधाई दी।

