राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, बांटे हेलमेट
ईचागढ़- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के विक्रमादित्य प्लस टू उच्च विद्यालय ईचागढ़ में विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।


स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को कार्यक्रम के अंत में शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर सपथ दिलाईं गई।वहीं गौरांगकोचा मोड़ पर सवारी वाहनों ,दो पहिया वाहनों की सघन जांच की गई।
वहीं बिना हेलमेट वाहन चला रहे व्यक्तियों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित करते हुए उन्हें हेलमेट भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो एवं बीडीओ एकता वर्मा ने यह संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि यह जीवन रक्षा का अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम भी है। मौके पर प्राचार्य रामचन्द्र प्रधान, टिंकू रजक , शिक्षक,जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


