LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

पूर्व विधायक अरविंद सिंह के कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन

झारखंड मुक्ति मोर्चा में सभी जाति, धर्म को मिलता है मान-सम्मान: झूलन कुमार

चांडिल( विद्युत महतो ) अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड के सिरुम पुर्नवास स्थल के सामुदायिक भवन के सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पुराने कार्यकर्ता रहें झूलन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न पार्टियों के एक दर्जन सक्रिय कार्यकर्ताओ ने ईचागढ़ विधायक सविता महतो के विकास के कार्यों से प्रभावित होकर झामुमों का दामन थामा।

जहां ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने सभी लोगों को माला एवं पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने सभी को पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। झामुमो के वरिष्ठ नेता निरंजन महतो ने सभी को पार्टी के नीति और सिद्धांतों से अवगत करया।

सरकार की जनकल्याणकारी नीतिओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेवारी सौंपी। इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पुराने कार्यकर्ता झूलन कुमार ने कहा कि झामुमो गरीब-गुरबों की पार्टी है। झामुमो में सभी जाति,धर्म को मान-सम्मान मिलता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ही झारखंड के विकास कर सकती है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राधानाथ सिंह मुंडा, झूलन कुमार,निमाई सिंह बाबू, पापुन महतो, दिलीप महतो, बिनोद सिंह सरदार, मंयक सिंह, तपन महतो, रहिन चन्द्र महतो,लक्ष्मण सिंह आदि के नाम शामिल है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *