LatestNewsNews postझारखण्ड

महिला कॉलेज, चाईबासा में एनएसएस बी.एड. यूनिट द्वारा पराक्रम दिवस का आयोजन

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): महिला कॉलेज, चाईबासा के एनएसएस बी.एड. यूनिट की ओर से 22 जनवरी 2026 को पराक्रम दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। 

 

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा देना था।

कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, उनके योगदान और पराक्रम दिवस मनाए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। 

 

एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को नेतृत्व, साहस और राष्ट्रसेवा के मूल्यों से जोड़ा जाता है। छात्राओं ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नेताजी के विचारों और जीवन यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

 

इस अवसर पर छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा “कदम कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा” गीत पर आधारित मार्चिंग डांस से हुई, जिसने उपस्थित सभी लोगों में उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी, डॉ राजीव लोचन नामता और सितेंद्र रंजन सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ बबीता कुमारी, शीला समद, प्रीति देवगम सहित सेमेस्टर-1 की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *