Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक सविता महतो ने चांडिल में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल भवन का किया उद्घाटन  

 

 

चांडिल डैम रोड स्थित नवनिर्मित विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल भवन का उद्घाटन शनिवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि चांडिल क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस भवन के शुरू हो जाने से अब विद्युत विभाग से जुड़े सभी विभागीय कार्य एक ही छत के नीचे सुचारू रूप से संचालित किए जा सकेंगे, जिससे आम जनता को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं प्रभावी होगी। विधायक ने आगे कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए और जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल भवन का उद्घाटन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के जीएम अजीत कुमार, कार्यपालक अभियंता लाल जी महतो, चांडिल के सहायक विद्युत अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा, कनीय अभियंता बलराम हांसदा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वहीं राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से झामुमो के केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, शंकर लायेक, राहुल वर्मा, मेहताब आलम समेत अनेक गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *