JamshedpurNewsझारखण्ड

बिरसा मुंडा की पावन धरती पर नौ सेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का पूर्व सैनिकों ने किया स्वागत  

 

 

देश के महान सेनापति कुशल नेतृत्वकर्ता महान देशभक्त नेता जी सुभाष चंद्र बोस की पावन जयंती पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के प्रयास से राँची के सी सी एल कम्पाउंड स्थित गंगोत्री सभागार में विकसित भारत 2047, संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नौ सेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (पी वी एस एम, ए वी एस एम, एन एम) विशिष्ठ अतिथि स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राजकुमार उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में आर्मी नेव्ही और एयर फोर्स विंग के एन सी सी के एस डी (बच्चे)और एस डब्लू (बच्चियाँ) स्कूल और कॉलेज के अध्यापक प्रिंसिपल एवं शहर के गणमान्य के साथ साथ तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों की संस्था पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधियों के साथ साथ भारत भारती संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुवात नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद रक्षा राज्य मंत्री ने नौ सेनाध्यक्ष का स्वागत किया। स्कूल के बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नौ सेनाध्यक्ष ने अपने कैरियर की 40 साल पूर्व एन सी सी से शुरू होकर नौ सेना प्रमुख बनने तक के सफर की महत्वपूर्ण जानकारी दी। नौ सेना का पूरे देश की रक्षा एवं अर्थब्यवस्था में सहयोग की जानकारी दी। साथ ही एन सी सी के बच्चों से कहा कि हम सब रिले दौड़ की तरह अपने देश के प्रतिभागी हैं। सबको अपने हिस्से की दौड़ देश के विकास के लिए पूरी कर बेटन अन्य प्रतिभागी को समर्पित कर देना है। देश को विकसित भारत बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।आने वाले दिनों में दुनिया के 200 देश के लोग भारत पढ़ने आयेंगे। बच्चों को अपने जीवन में किसी का कॉपी न बनने की सलाह दी। और कहा कि खुद की प्रतिभा पर गर्व करें और हर बाधा को निरन्तर पार करते हुवे आगे बढ़ें। पेपर से नौसेना अध्यक्ष के आगमन की जानकारी मिलते ही पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह ने राँची एवं दिल्ली में संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी ली एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधि के साथ कार्यक्रम में शामिल हुवे। स्वागत में डॉक्टर कमल शुक्ला हँसराज सिंह ने शॉल राँची से सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह ने बुके एवं सुशील कुमार सिंह ने मोमेंटों देकर नौ सेनाध्यक्ष का बिरसा मुंडा की पावन धरती पर स्वागत किया। इकतीस साल पहले भारतीय नौ सेना पोत रणवीर पर सुशील कुमार सिंह को एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के साथ नौकरी करने का अवसर प्राप्त हुआ था। रणवीर उस कार्यकाल में बेस्ट शिप और कॉक शिप का ट्राफी जीतकर पश्चिमी नौ सेना कमान का बेस्ट शिप था। आज नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नौसेना अध्यक्ष से मुलाकत महाकुंभ के स्नान के जैसा पवित्र महसूस हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय आर्मी यूनिट आर्मी स्कूल एन सी सी के बच्चों के साथ साथ स्कूल के प्रिंसिपल अध्यापक सी सी एल के प्रबंधन समिति का विशेष योगदान मिला।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *