पलामू में अवैध खनन के खिलाफ JLKM का आंदोलन 15वें दिन भी जारी
पलामू जिले के रजहरा क्षेत्र में अवैध खनन और कार्बन फेयर माइंस लिमिटेड के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेकेएलएम पार्टी के नेतृत्व में यह आंदोलन बीते 10 जनवरी से लगातार जारी है, जो अब 15वें दिन में प्रवेश कर चुका है।


आंदोलन कर रहे ग्रामीणों और रैयतों का आरोप है कि खनन कंपनी द्वारा क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित किया जा रहा है, जबकि बाहर के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे इलाके में बेरोजगारी बढ़ रही है और युवाओं में गहरा असंतोष व्याप्त है।
जेकेएलएम पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप महतो ने कहा कि कंपनी की नीतियां स्थानीय हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन भी इस पूरे मामले में निष्पक्ष भूमिका नहीं निभा रहा और कंपनी के पक्ष में काम कर रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे आक्रोश और बढ़ता जा रहा है।
जेकेएलएम नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय युवाओं को रोजगार और अवैध खनन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

