Newsझारखण्डसरायकेला

रंगाटाड़ गांव में श्रद्धा के साथ मनाई गई मां सरस्वती पूजा भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

 

सरायकेला।

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत तिरला स्थित रंगाटाड़ गांव में मां सरस्वती पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। सार्वजनिक युवा शक्ति समिति के तत्वावधान में आयोजित इस पूजा कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

पूजा के उपरांत आयोजित भंडारा कार्यक्रम में इटागढ़ पंचायत की मुखिया संध्या रानी सरदार एवं श्री प्रेम मार्डी, पूर्व प्रत्याशी सरायकेला विधानसभा (जेएलकेएम पार्टी) सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने विधिवत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूरे गांव में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती के चरणों में शीश नवाकर शिक्षा, ज्ञान और सद्बुद्धि की प्रार्थना की। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर ब्लेक टीम के अध्यक्ष प्रभाशु महतो, महासचिव विदेश्वर महतो, संगठन मंत्री रविन्द्रनाथ सरदार, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, जिला उपाध्यक्ष सुभाष महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष छाया रानी महतो समेत अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *