LatestNewsNews postझारखण्ड

आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाना होगा : रमेश बालमुचू

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बादुड़ी में ग्रामीण मुंडा अरदन कुदादा के नेतृत्व में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नो एंट्री लागू कराने और झारखंड सरकार द्वारा आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमों को रद्द कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि नो एंट्री लागू होना जरूरी है और इसके लिए फिर से आंदोलन की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि सदर विधायक सह मंत्री उनकी बातों को संज्ञान में नहीं लेते हैं, तो वे सभी झारखंड के मुख्यमंत्री के पास जाएंगे।

 

इस मौके पर अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा ने कहा कि यदि विधायक चाहें तो नो एंट्री भी लागू हो सकती है और आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे भी वापस लिए जा सकते हैं। इसके लिए केवल इच्छाशक्ति की जरूरत है।

 

आंदोलनकारी रमेश बालमुचू ने कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है, लेकिन विधायक के पास संवेदना व्यक्त करने तक का समय नहीं है। अब आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाना ही होगा।

 

बैठक में युवा साथी साधु हो, तुलसी पुरती, मनोहर कुदादा, निर्मल कुदादा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *