गणतंत्र दिवस पर रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग एवं डॉ सौम्य सेनगुप्ता डायबीटिक क्लिनिक के सहयोग से पुलिस लाइन रोड स्थित शहीद पार्क परिसर में स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर का उद्घाटन आज मंगलवार को सुबह 7.30 बजे रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका, सदर अस्पताल के उप सिविल सर्जन डॉ. शिवचरण हांसदा तथा डॉ. सौम्य सेनगुप्ता डायबीटिक क्लिनिक के डॉ. सौम्य सेनगुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और आवश्यक चिकित्सीय सलाह प्राप्त की।
शिविर में सदर अस्पताल की नर्स मंकीड़ों कीड़ों, संजना देवी, अजय यादव, लखींद्र दास तथा डॉ. सौम्य सेनगुप्ता डायबीटिक क्लिनिक से रतन विश्वकर्मा, विकास कुमार (रांची) एवं दीपक कुमार सिंह (जमशेदपुर) ने सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर को सफल बनाने में रोटेरियन अनिल शर्मा, रितेश मूंधड़ा, कविता शर्मा, सुनीत खीरवाल और हर्ष राज मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

