LatestNewsNews postझारखण्ड

स्व. डोमन हेम्ब्रम की पुण्यतिथि पर पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): समाजसेवी स्वर्गीय डोमन हेम्ब्रम की पुण्यतिथि के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केशरगढ़िया ग्राम में पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से लगभग 150 स्थानीय प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम स्थान सायबा टुडू (बुरुडीह) को ट्रॉफी के साथ तीन हजार रुपये, द्वितीय स्थान तुफान धाउंडीया (केशरगढ़िया) को ट्रॉफी के साथ दो हजार पांच सौ रुपये तथा तृतीय स्थान पासिंग बानरा (कमारबासा) को ट्रॉफी के साथ दो हजार रुपये प्रदान किए गए।

 

इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में हरि बानरा (कमारबासा) को मेडल के साथ एक हजार रुपये और अमीन हांसदा (केशरगढ़िया) को मेडल के साथ एक हजार रुपये दिया गया।

 

इस अवसर पर डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम ने स्व. डोमन हेम्ब्रम को याद करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील की, ताकि स्थानीय लोगों की पारंपरिक तीरंदाजी की पहचान को जीवित रखा जा सके।

 

कार्यक्रम के आयोजन में मालती, डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम, देवानंद हेम्ब्रम, अनूप कुमार हेम्ब्रम, दीपक दास, अनिल जेराई, प्रेम कुमार दास, ग्राम प्रधान अंजन कुमार सिंह देव, लक्ष्मी हेम्ब्रम, सिनगो हेम्ब्रम, गंगावती हेम्ब्रम, पीहू हेम्ब्रम, सुनीता दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *