Newsझारखण्ड

चाईबासा नगर निकाय चुनाव में सरगर्मी तेज, सुनील प्रसाद साव ने खरीदा नामांकन प्रपत्र  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया है। आज सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में नामांकन प्रपत्र की बिक्री शुरू होते ही संभावित प्रत्याशियों की आवाजाही बढ़ गई। इसी क्रम में चाईबासा नगर निकाय चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश करते हुए सुनील प्रसाद साव ने नामांकन प्रपत्र खरीदा।

 

नामांकन प्रपत्र खरीदने के बाद सुनील प्रसाद साव ने मौके पर मौजूद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से समाज और चाईबासा शहर के लिए लगातार योगदान देते आ रहे हैं। शहर की वर्तमान समस्याओं को लेकर वे लंबे समय से चिंतित हैं और इन्हीं समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है।

 

उन्होंने बताया कि चाईबासा शहर में सड़क, गंदगी, लीज, पानी और बिजली जैसी बुनियादी समस्याएं आज भी गंभीर बनी हुई हैं। यदि उन्हें जनता का समर्थन और मौका मिलता है तो वे इन सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगे, ताकि शहर का सर्वांगीण विकास हो सके।

 

सुनील प्रसाद साव ने आगे कहा कि उन्हें जहां भी वे जनसंपर्क के दौरान जा रहे हैं, वहां से जनता का भरपूर सहयोग और प्यार मिल रहा है। खासकर महिलाओं का विशेष समर्थन उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चाईबासा शहर में महिलाओं के लिए मनोरंजन और सुविधाओं के पर्याप्त साधन नहीं हैं, जिसे वे एक बड़ी समस्या मानते हैं और इस दिशा में विशेष रूप से काम करना चाहते हैं।

 

अंत में उन्होंने कहा कि अब तक जो माहौल और रुझान सामने आ रहा है, वह पूरी तरह उनके पक्ष में नजर आ रहा है। नगर निकाय चुनाव को लेकर चाईबासा में आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *