सुनील निकम बने महाराष्ट्र–गोवा प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया का मिला आशीर्वाद
नासिक।


ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की महाराष्ट्र एवं गोवा राज्य इकाई के प्रदेश प्रभारी के रूप में टीएनपी न्यूज़ के स्टेट हेड एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील निकम को नियुक्त किया गया है।
सुनील निकम नासिक जिले के निवासी हैं और वर्ष 1996 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए विभिन्न समाचार चैनलों में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया नासिक पहुँचे, जहाँ सुनील निकम एवं उनकी पत्नी प्रतिभा निकम ने सपरिवार अपने कार्यालय में उनका पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर सुनील निकम ने राष्ट्रीय महासचिव से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि प्रीतम भाटिया एक धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उनके साथ संगठनात्मक रूप से जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने यह भी कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र और गोवा दोनों राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव पदों पर शीघ्र ही सक्रिय पत्रकार साथियों की नियुक्ति का प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि सुनील निकम अन्य पत्रकार संगठनों में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। उनका मानना है कि पत्रकार सुरक्षा कानून तभी प्रभावी रूप से लागू हो सकेगा, जब देश के सभी राज्यों से सामूहिक प्रयास किए जाएँगे।

