Newsझारखण्डसरायकेला

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का समापन, ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ को हरी झंडी

 

 

सरायकेला: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन समारोह के अवसर पर इंडोर स्टेडियम, सरायकेला से ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना था। दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकारियों ने सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *