राजनगर प्रखंड के चालियामा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 400 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ राजनगर।
स्वास्थ्य शिविर में चालियामा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजकों के अनुसार शिविर के दौरान 400 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।


शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर समेत अन्य रोगों की जांच की गई। साथ ही आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने मौके पर ही डॉक्टरों से परामर्श लेकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

आयोजकों ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा समय रहते बीमारियों की पहचान करना है। शिविर को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और लोगों ने इस पहल की सराहना की।
रुंगटा माइंस लिमिटेड द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत समय-समय पर इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

