पुलिसकर्मी घासीराम महतो का निधन, पुलिस केंद्र चाईबासा में दी गई अंतिम सलामी
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पुलिस विभाग के आ० 89 घासीराम महतो का आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को हृदयाघात के दौरान सदर अस्पताल में सुबह 10:55 बजे निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।


घासीराम महतो के निधन के उपरांत पुलिस केंद्र चाईबासा में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम सलामी के अवसर पर परिचारी प्रवर मंशु गोप, परिवहन शाखा प्रभारी सुनील किस्पोट्टा, उपस्कर शाखा प्रभारी प्रतीक कुमार, सूबेदार बाबूलाल टुडू उपस्थित रहे। इसके अलावा मेंस एसोसिएशन के मंत्री तारा चांद महतो, उपाध्यक्ष किशुन मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र मांझी, अनुप लाकड़ा, मो. हजरत अंसारी और जगन्नाथ तिरिया ने भी अंतिम सलामी दी।
पुलिस एसोसिएशन की ओर से संतोष कुमार राय, केशव मेहता और कमलेश कुमार सहित सभी शाखाओं के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुलिसकर्मी के प्रति सम्मान व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
घासीराम महतो को एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिसकर्मी के रूप में याद किया गया। उनके असामयिक निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। अंत में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

